धनुषधारी मन्दिर सैदनगर मे श्रीराम मन्दिर मे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया गया धार्मिक आयोजन
श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा को प्रमुखता से प्रचारित करने वाले पत्रकार हुये सम्मानित
उरई जालौन थाना कोटरा के अन्तर्गत आने वाले धार्मिक गांव जहां अनेको प्रतिष्ठित मन्दिर है धनुषधारी मन्दिर मे पाटकार समाज के लोगो ने श्रीराम जन्म भूमि मन्दिरमे श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किये धार्मिक आयोजन जिसमे श्रीरामचरित मानस का अखण्ड पाठ, श्रीराम नाम संकीर्तन व हवन पूजन शामिल रहा साथ ही होने वाले धार्मिक आयोजनों का प्रचार प्रसार करने के लिये पत्रकारो को भी सम्मानित किया।
इस दौरान राजकिशोर पाटकार उरई, बासुदेव पाटकार ललितपुर, अमित पटवा कोच, अमन पटवा लवकुश नगर, राजीव पाटकार, मनोज पटवा दयाराम लाला पटवा, सुरेन्द्र पटवा, सोनू, नितिन, आलोक पटवा आदि शामिल रहे।
रामशंकर गौतम पुजारी के द्वारा सभी धार्मिक आयोजन सम्पन्न कराये गये।






