बरोदा रोड रेलवे फाटक के नजदीक एक युवक आया ट्रेन के नीचे ।

झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में एक युवक ने हाथ पर सुसाइड नोट तथा परिजनों के मोबाइल नंबर लिखकर ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बताया गया है कि बरोदा रोड रेलवे फाटक के नजदीक एक युवक आया और उसने अपनी बाइक ट्रेन की पटरी के बगल में खड़ी कर दी।

वह खड़ा होकर रेलगाड़ी के आने का रास्ता देखता रहा। जैसे ही रेलगाड़ी आई तो वह ट्रेन की पटरी पर गया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानी लोगों ने पूंछ थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और देखा कि युवक ने अपने हाथ पर “K.P. , तुमने जो बोला वह कर दिया। करिश्मा।” के अलावा एक मोबाइल नंबर के साथ बाएं हाथ की उंगलियों पर BOSS भी लिखा हुआ था।

पुलिस ने शव की सिनाख्त कराई तो उसकी पहचान समथर थाना क्षेत्र के ग्राम अटा निवासी 20 बर्षीय छोटू बंशकार के रूप में हुई। मौके पर युवक के परिजनों को सूचना के बाद बुला लिया गया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है।

Share.