Spread the love

सड़क पर चलते ट्रक की चपेट में आया युवक

रिपोर्ट  : विवेक तिवारी 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■

आज सुबह कस्बा समथर में चुंगी नाका मोंठ रोड पर खेत से लौट रहे मोहल्ला कटरा समथर निवासी संतोष पुत्र बट्टू उम्र लगभग 50 वर्ष चलते ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।

राहगीरों ने मौके पर ट्रक व ट्रक चालक को पकड़कर ट्रक खड़ा कर दिया तथा मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई डायल 112 मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना समथर को सूचना दी गई ।

सूचना प्राप्त होते ही कस्बा इंचार्ज सत्यदेव सिंह पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वस्थ केंद्र समथर भिजवाया गया ।

जहां से प्रथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय झांसी रेफर कर दिया गया

Share.