Spread the love

कनक भवन में विवाह पंचमी के उपरांत राम कलेवा का किया गया आयोजन।

चिरगांव नगर में तलाबपुरा मुहल्ले में स्थित साब के मन्दिर कनक भवन में विवाह पंचमी के उपरांत राम कलेवा का आयोजन किया गया।

जिसमे भक्तो द्वारा भगवान श्री राम एवम माता जानकी का भव्य श्रृंगार करते हुए छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।

इस दौरान संगीत पार्टी द्वारा राम कलेवा से संबंधित भजन गाये।

महिलाओं ने भगवान की भक्ति में सराबोर होकर हरमोनिया की धुन एवम ढोलक की थाप के बीच नृत्य किया ।

इस मौके पर सैकड़ो भक्त परिसर में मौजूद रहे।

इसके बाद देर रात तक प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कृष्ण गोपाल श्रीकांत शर्मा रवि शर्मा बाबू रेजा कुलदीप खंताल नीरज गांधी अशोक दुबे  अतुल तिवारी तन्नू पाठक रितेश चौधरी  ज्ञान सिंह आकाश सोनी अनुराग तिवारी पत्रकार बिरजेंद्र पत्रकार राजेंद्र जैन जगदीश पत्रकार ।

वही चिरगाँव थाना प्रभारी श्री संतोष अवस्थी जी फोर्स के साथ आए और दर्शन किए व प्रसाद ग्रहण किया

Share.