लगभग 50 लाख की तार चोरी, 85 खंभों से एलुमिनियम की तारें चुराकर फरार हुए चोर।देवरिया सब स्टेशन से रुद्रपुर टाउन फीडर तक
■ पांच साल पहले बंद हो गई थी लाइन, खंभो पर बिछे तार काट ले गए चोर।
🔹देवरिया जिले में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है जहाँ अज्ञात चोरों ने विद्युत आपूर्ति के लिए बिछाई गई लाइन के 85 खंभों से एलुमिनियम की तारें खोल लीं। चोरी की गई तारों की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
🔹यह लाइन देवरिया सब स्टेशन से रुद्रपुर टाउन फीडर को विद्युत आपूर्ति के लिए बिछाई गई थी। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात चोरों ने माहीगंज से कोईंलगड़हा तक लगे खंभों पर चढ़कर तारों को खोल लिया।
🔹बिजली विभाग के अवर अभियंता राजा गुप्ता ने चोरी की शिकायत सुरैली थाना में दर्ज कराई है। बताया गया कि चोरी की गई लाइन को पांच साल पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन खंभे और तार यथावत लगे हुए थे।
🔹चोरी की इस वारदात के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। बिजली विभाग ने तत्काल मामले को संज्ञान लिया हैं और देवरिया से रुद्रपुर तक जानकारी इक्क्ठा करने में लगा हुआ हैं, साथ ही इस फीडर की आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद कर दी गई हैं।
🔹सुरैली थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों की पहचान के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।




