Spread the love

एट,

एट क्रय विक्रय केंद्र पर जीत का जश्न मनाते लोग।

नगर पंचायत एट में क्रय विक्रय समिति का चुनाव संपन्न हो गया। शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया कराई गई। जिसमे अरविंद गुमावली को सर्वाधिक छह वोट मिले। निर्वाचन अधिकारियों ने उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया। जबकि मोहित को तीन वोट मिले। राघवेंद्र मिश्रा पिरौना क्रय विक्रय समिति के उपाध्यक्ष बनाए गए।

चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने अध्यक्ष का पर्चा भरा। इसके चलते मतदान कराया गया। इनमें अरविंद के पक्ष में मतदान किया। जबकि दो प्रत्याशियों ने उपाध्यक्ष का पर्चा भरा। जिसमे राघवेंद्र मिश्रा को छह वोट और नीरज को तीन वोट मिले। जगराम बाबू कमलेश, लल्लन चतुर्वेदी, परमेन्द्र ठाकुर, राजकुमार वर्मा, मधु मिश्रा,बबली बादल, राहुल, लला यादव, गगन पण्डा, सतीश मिश्रा, बबलेश निरंजन, मोहित कुमार, दीपेश, नीरज, राघवेंद्र आदि ने बधाई दी। इसी तरह क्रय विक्रय समिति एट में हेमलता बादल , गायत्री मिश्रा पिरौना, अजय राठौर एट और अमित रैकवार को शासन से संचालक मनोनीत किया गया।