अशफाक उल्ला खान की जयंती मनाई गईं

प्रतापपुर (देवरिया )भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम रहीमपुर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे अमर शहीद अशफ़ाकउल्ला खाँ की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में अमर शहीद अशफ़ाकउल्ला खाँ के कृतियों पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड साधुशरण चौरसिया ने कहा कि आज हम सभी इन्हीं क्रांतिकारी के बदौलत आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। देश के आजादी में हर जाति- धर्म के लोगों ने अपना योगदान दिया। लेकिन आज की मौजूदा सरकार लोगों को जाती-धर्म में बाटने का कार्य कर रही हैं। आज किसान परेशान हैं,नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही हैं, राशन कार्ड से गरीबों का नाम काटा जा रहा है,नीलगायों से किसान परेशान है, सरकारी स्कूलों में समय से अध्यापक पढ़ने नहीं आ रहे हैं, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। इन चीजो पर सरकार का ध्यान ही नहीं है। कामरेड जयप्रकाश सिंह कुशवाहा ने कहा कि क्रांतिकारी अशफाकउल्ला खां के योगदान को हमे भुलाना नहीं चाहिए।किसान सभा के बंगरा मंडल के मंत्री मोहम्मद मुस्ताक ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को अशफाक उल्ला खान से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमें भी गरीबो, वंचितों,सोसितो,किसानों व मजदूरों के हक और अधिकार के लड़ना चाहिए। यहां मुख्य रूप माँ जगत जननी धाम के संचालक संत प्रदीप मौर्या, कलामुद्दीन, इंजीनियर प्रमोद चौधरी, मकदूम मियाँ, कलामुद्दीन, समीर आलम,सरफुद्दीन आलम,जाकिर हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।





