आशुकवि “को मिला ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2022
—————————————-
निवाड़ी- हिंदुस्तान की लोकप्रिय सामाजिक एवं साहित्यक संस्था सत्य इंदिरा फाउंडेशन दिल्ली’ द्वारा महात्मा गांधी की जयंती पर साहित्य के क्षेत्र में निवाड़ी जिला एवं पूरे बुंदेलखंड का नाम रोशन करने वाले रामनिवास तिवारी आशुकवि” कुडार राष्ट्रीय संयोजक’ राष्ट्रीय प्रेरणा हिंदी प्रचार समिति, एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन महिला एवं बाल कल्याण मध्य प्रदेश को एस एस आई एफ ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2022 तथा एस एस आई एस वीरता सम्मान, से अलंकृत किया गया।
मां गिद्धवाहिनी देवी की असीम कृपा से आशुकवि को 500 से ऊपर सम्मानों से नवाजा गया। ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2022 मिलने से निवाड़ी जिले के सभी गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।