ग्राम कमसेरा में अटल स्मृति सम्मेलन, मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम संपन्न
■ माननीय विधायक श्री मूल चंद्र निरंजन जी ने अपने संबोधन में देश और प्रदेश के विकास पर विस्तार से की चर्चा।
ग्राम कमसेरा में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) की द्वितीय कार्यशाला का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक राजपूत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सहभागिता करते हुए उपस्थित ग्रामवासियों को ठंड से राहत हेतु कम्बल वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री मूल चंद्र निरंजन जी ने अपने संबोधन में देश और प्रदेश के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की।
वक्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, उनकी राष्ट्रभक्ति, सादगी और समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित रहा है, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीणों को मतदाता सूची से संबंधित नाम जोड़ने, संशोधन एवं जागरूकता की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अटल जी के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।




