एनुअल फंक्शन में बच्चों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

प्रतापपुर (देवरिया)विकास खंड बनकटा के गांव कोठा स्थित सेंट थामस स्कूल में 15 वां एनुअल फंक्शन मनाया गया। जिसमें बच्चों द्बारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम की आर्कषक प्रस्तुति रही।कार्य क्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास की अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ग्राम प्रधान कृष्ण कान्त सिंह उमेश दीक्षित इन्द्रजीत तिवारी संजीत सोनी अंकिता शर्मा आदि लोगों की उपस्थिति रही।

 

बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित हुई दो शिक्षिक

 

विकास खंड बनकटा के कोठा स्थित सेंट थामस स्कूल में बेहतर एव उत्कृष्ट कार्य के लिए गुलाबसा खातून व रश्मि सिंह को मुख्य अतिथि अभिषेक उपाध्याय द्बारा सम्मानित किया गया।

Share.