नौ दिवसीय ध्यान मनोयोग साधना शिविर का उद्घाटन तपस्वी श्री चैतन्य जी द्वारा दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ किया गया
रिपोर्ट: दर्शन अग्रवाल
focusnews24x7.com
■■■■■■■■■■■■■■
शिविर में सिखाई जाने वाली अनूठी क्रियाओं द्वारा स्वयं मनोयोग तरंगों के माध्यम से इलाज कर आनंद पूर्वक व शांति के साथ जीवन जी सकते हैं
गाजियाबाद इकाई द्वारा
तपस्वी श्री चैतन्य गुरूजी
के सानिध्य में
- प्रज्ञा चैतन्य फाउंडेशन ट्रस्ट , जयपुर गाजियाबाद इकाई द्वारा तपस्वी श्री चैतन्य गुरूजी के सानिध्य में
- 9 अप्रैल 2023 से सुबह व शाम चलने वाला शिविर का हुआ शुभारंभ
- 16 अप्रैल 2023 की सुबह होगा पूर्ण।
प्रज्ञा चैतन्य फाउंडेशन ट्रस्ट , जयपुर की गाजियाबाद इकाई द्वारा
तपस्वी श्री चैतन्य गुरूजी के सानिध्य में VVIP ADDRESSES RAJNAGAR EXTENSION में नौ दिवसीय ध्यान मनोयोग साधना शिविर का उद्घाटन शनिवार शाम 5:30 बजे नगर के गणमान्य सदस्यों की मौजूदगी में तपस्वी श्री चैतन्य जी द्वारा दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ किया गया ।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि शाम को 5:30 बजे परिचय सत्र में शिविर के बारे में विस्तार से बताया गया । कि इस शिविर में सिखाई जाने वाली अनूठी क्रियाओं द्वारा किस प्रकार जीवनशैली व आहार परिवर्तन कर सब तरह की शरीरिक व मानसिक बीमारियों का तरंगों के माध्यम से इलाज कर आनंद पूर्वक व शांति के साथ जीवन जी सकते हैं।
जिसे रविवार से प्रैक्टिकली कराया गया । 9 April 2023 से सुबह व शाम चलने वाला शिविर 16 April 2023 की सुबह पूर्ण होगा।
जिसके दोनों सत्रों में से किसी भी एक सत्र मे भाग ले सकते हैं। ध्यान साधना एवं सशक्त जीवन शैली के माध्यम से आध्यात्मिक उन्नति करने के लिए भी यह एक सर्वोत्तम शिविर है।
मुख्य अतिथि श्री माया प्रकाश त्यागी जी,
श्री एम के सेठ जी, संजीव त्यागी जी (पार्षद),सुभाष गुप्ता,काजल छिब्बर,मंजू सिंह,सिमरन रंधावा,
दर्शन अग्रवाल, आशिमा,स्वाति मोंगा, आर पी शर्मा, वंशिका कालिया, विजय कालिया, अश्वनी शर्मा (भाजपा नेता एवम मीडिया प्रभारी) आदि सदस्य एवम साधक उपस्थित रहे।




