विवेकानन्द द ग्लोबल स्कूल, कोच में संविधान दिवस व यातायात माह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, आल इंडिया पत्रकार एकता संघ
उरई/जालौन। विवेकानन्द द ग्लोबल स्कूल, चमरसेना रोड कोच में संविधान दिवस एवं यातायात माह नवंबर के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रभारी वीरबहादुर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पहार पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम संचालन टीचर जिया वर्मा और प्राची याज्ञिक ने किया।
मंच पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक सुरेन्द्र सिंह निरंजन, सह-निदेशक हरे कृष्ण निरंजन एवं प्रिंसिपल मनीष निरंजन उपस्थित रहे।
🚦 यातायात प्रभारी ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी वीरबहादुर सिंह ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा—
18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे वाहन बिल्कुल न चलाएं।
शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है।
बाइक पर तीन सवारी न बैठाएं।
हेलमेट का उपयोग अनिवार्य है।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं।
छात्रों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर यातायात प्रभारी वीरबहादुर सिंह और मुख्य आरक्षी अजीत सिंह यादव ने दिए।
📘 संविधान दिवस पर विचार
छात्रा महक पटेल ने संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं देवांश बौहरे, आराध्य, देवोमय पटेल सहित अन्य विद्यार्थियों ने यातायात नियमों को लेकर अपनी जिज्ञासा साझा की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात और जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ भी दिलाई गई।






