योद्धा’ बन जान की बाजी लगाते कहा मैं रहूं या न रहूं…देश हमेशा रहेगा’, ‘ देखे। योद्धा मे सिद्धार्थ मल्होत्रा।
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री राशि खन्ना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्माताओं ने ‘योद्धा’ का टीजर जारी किया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। अब फैंस के इस उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया दिया है।
धमाकेदार ट्रेलर में सिद्धार्थ का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।
योद्धा’ का ट्रेलर फिल्म निर्माता करण जौहर ने साझा किया है। करण जौहर द्वारा इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार को एक सैनिक बनकर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए दिखाया गया है। ट्रेलर एक्शन और दमदार डायलॉग से भरपूर है।
ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके पिता जैसा सैनिक बनते हुए दिखाया गया, लेकिन उन पर गद्दारी का आरोप लगा जाता है, जिस कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड होने के बावजूद देश के प्रति उनका प्यार और समर्पण कम नहीं हुआ और अब वे देश पर आए खतरे को दूर करने के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार हैं।
सिद्धार्थ का यह रेस्क्यू मिशन सफल होगा या नहीं, इसका खुलासा तो फिल्म रिलीज होने पर ही होगा। फिल्म का पहला गाना ‘जिंदगी तेरे नाम’ भी रिलीज हो चुका है, जो रोमांटिक ट्रैक है। वहीं अब सिद्धार्थ और राशि फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी के साथ राशि खन्ना भी नजर आएंगी।
ट्रेलर के बीच में सिद्धार्थ और राशि खन्ना का रोमांटिक अंदाज भी दिखाया गया है। सिद्धार्थ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के सिग्नेचर स्टाइल में राशि खन्ना के साथ मस्ती करते हैं। वहीं, सिद्धार्थ का एक्शन अवतार तब देखने को मिलता है, जब कुछ आतंकवादियों द्वारा एक हवाई जहाज का अपहरण कर लिया जाता है। दिशा पाटनी उस हवाई जहाज में केबिन क्रू का एक हिस्सा हैं, जो सिद्धार्थ की मदद करती हैं। इस दौरान आतंकवादी सिद्धार्थ से कहते हैं कि अब न तुम रहोगे, न तुम्हारा देश। वहीं एक्शन अवतार दिखाते हुए सिद्धार्थ कहते हैं कि मैं रहूं या न रहूं, यह देश जरूर रहेगा
अगर आप भी एक्शन फिल्मों के दीवाने हैं तो यह फिल्म देशभक्ति की भावना के साथ आपको बेहतरीन एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है, जहां हर एक सीन में हाई ऑक्टेन एक्शन नजर आ रहा है। फिल्म में फ्लाइट के अंदर जिस तरह का एक्शन नजर आ रहा है, वह बॉलीवुड के लिए काफी नया है।
सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा लिखित और निर्देशित, योद्धा इस साल 15 मार्च को रिलीज़ होगी। कहानी एक विमान के अपहरण और उसके बाद के बचाव अभियान की कहानी है।






