Spread the love

कुठौंद थाने में बड़ा हादसा: थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, हालात नाज़ुक

सिर के आर-पार मेडिकल कॉलेज पहुंचते हुए डाक्टरों ने किया म्रत घोषित

जालौन। कुठौंद थाना सोमवार रात एक बड़े हादसे से दहल उठा, जब थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। रात करीब 9:30 बजे थाने के अंदर बने सरकारी आवास से गोली चलने की आवाज आते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

खून से लथपथ मिले प्रभारी, स्टाफ ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल

गोली की आवाज सुनकर स्टाफ कमरे की ओर दौड़ा, जहाँ थाना प्रभारी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़े मिले।
उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उरई के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

SP–ASP मौके पर, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक टीम ने कमरे, हथियार और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच शुरू की है।

आत्महत्या का प्रयास या कुछ और?—पुलिस चुप

कारण फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह

आत्महत्या का प्रयास,

●आकस्मिक फायरिंग, या

●किसी और वजह से हुआ हादसा था।

पुलिस अभी कारणों पर चुप्पी साधे हुए है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही सटीक तथ्य सामने आएंगे।

4 महीने पहले मिली थी कुठौंद की कमान, अच्छी छवि के लिए जाने जाते थे

थाना प्रभारी अरुण कुमार राय को लगभग चार महीने पहले ही कुठौंद का चार्ज मिला था।
उनकी गिनती जिले के सक्रिय और प्रतिष्ठित अधिकारियों में होती थी।
हादसे की खबर फैलते ही पूरे जिले में चर्चा और सनसनी का माहौल है।

थाना परिसर में दहशत और खामोशी

घटना के बाद थाने का माहौल स्तब्ध है।
जवानों के चेहरों पर तनाव और खामोशी साफ देखी जा सकती है।
कई कर्मचारी हादसे को विश्वास से परे बता रहे हैं।

गोली सिर के आर-पार मेडिकल कॉलेज पहुंचते हुए डाक्टरों ने किया म्रत घोषित

Share.