Spread the love

बड़ी खबर: आज से तात्काल टिकट बुकिंग का नया नियम लागू

रेलवे ने तात्काल टिकटों की बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब तात्काल टिकट सिर्फ OTP वेरिफिकेशन के बाद ही बुक होगा।

क्या है नया नियम?

रेलवे ने OTP आधारित ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू कर दिया है।

यात्री को टिकट बुक करते समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा।

OTP सफलतापूर्वक दर्ज करने के बाद ही तात्काल टिकट बुक हो सकेगा।

कहां लागू हुआ नया सिस्टम?

6 दिसंबर से सेंट्रल रेलवे की 13 ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू हो गई है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में यह सिस्टम 5 दिसंबर से ही शुरू कर दिया गया था।

क्यों लागू किया गया यह नियम?

रेलवे के अनुसार नया OTP सिस्टम:

तात्काल टिकटों के गलत इस्तेमाल को रोकेगा

दलालों पर नकेल कसते हुए बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा

वास्तविक यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ाएगा

यात्रियों के लिए सलाह
तात्काल टिकट बुकिंग से पहले सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर सक्रिय हो और इंटरनेट उपलब्ध हो ताकि तुरंत OTP मिल सके।

Share.