अक्षदा गार्डन के पास बाइक चोरी का खुलासा, पोस्टग्रेजुएट चोर गिरफ्तार
नमस्कार, आप देख रहे हैं फोकस न्यूज़ 24 x7। मैं हूँ विनय कुमार।
सबसे पहले बात करते हैं जालौन से आ रही एक बड़ी खबर की।
जालौन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो दिन पहले नगर क्षेत्र के अक्षदा गार्डन के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और लगातार की जा रही तलाश के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी पोस्टग्रेजुएट है और तकनीकी शिक्षा में भी दक्ष बताया जा रहा है। इसके बावजूद उसने अपराध का रास्ता अपनाया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।
इस पूरे मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
यह पूरा मामला जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र का है।
अब सुनिए, इस पूरे मामले पर क्या कहना है क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह का।
फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं।
कैमरामैन के साथ महेश चौधरी की रिपोर्ट, फोकस न्यूज़ 24x 7।






