Spread the love

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की सेन समाज द्वारा मनाई गई जयंती 

पूँछ झाँसी कस्बा पूँछ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वी जयंती कस्बे के सेन समाज द्वारा मनाई गई जिसमें उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर फूल माला एवं पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों को बताया कि सादगी की मिसाल और सामाजिक न्याय के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर को केन्द्र सरकार द्वारा भारत रत्न देने की घोषणा की है उनके बारे में कई किस्से फेमस है जो यह बताते है कि कर्पूरी ठाकुर जमीन से जुड़े और सादगी पसन्द इंसान थे कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे लेकिन जब उनका निधन हुआ तो उनके पास पैतृक मकान के अलावा कुछ नही था

इस दौरान मुख्य रूप से मोहन दादी, महेन्द्र सविता नेता, बबलू सविता, विजय सविता, नरेन्द्र सविता, महेन्द्र सविता, अमन सविता, बाबू सविता, बृजेन्द्र सविता, टिकू राजपूत, आदि मौजूद रहे।

Share.