पथरदेवा विकासखंड के बंजरिया गांव मे गरीब व मजलूमो को बांटे गए कंबल

रिपोर्ट  : असगर अली 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■

देवरिया जिले के पथरदेवा विकासखंड के बंजरिया गांव मे गरीब व मजलूमो को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल बांटा गया कंबल पाकर असहायो के चेहरे खिल उठे।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहां कि गरीबों व मजलूमो की सेवा सबसे बड़ा धर्म है यह कार्य सभी सक्षम व्यक्तियों को करना चाहिए।

कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन बंजरिया के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दिलीप मद्धेशिया ने की थी। कृषि मंत्री शाही ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और दीन दुखियों की सेवा के लिए कटिबद्ध है और गरीबों तथा आमजन को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है।

इस कार्यक्रम मे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वंजरिया गांव मे लगभग तीन सौ गरीबो को कंबल बांटे। इसके पहले पूर्व प्रमुख रमेश सिंह,ग्राम प्रधान अबुल कलाम,दिलीप मध्येसिया,उषा यादव,प्रताप सिंह आदि ने कृषि मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान देवब्रत पाण्डेय,मैनेजर पाण्डेय,सुरेंद्र सिंह,धरुदेव सिंह,अशोक भारती, मुन्ना गिरि आदि जन मौजूद रहे।

Share.