जालौन नगर में स्वर्गीय कन्हैया लाल यादव लंबरदार की पुण्य स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न
जालौन नगर में समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब स्वर्गीय कन्हैया लाल यादव लंबरदार की पूर्ण स्मृति में गरीब, लाचार एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। यह पुनीत कार्य जालौन नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष यादव द्वारा पिछले 19 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जो अपने पिता की स्मृति में हर वर्ष सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए संबल बनता है।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संतोष यादव ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है, ताकि कड़ाके की ठंड में कोई भी असहाय व्यक्ति ठिठुरने को मजबूर न हो। इसी उद्देश्य के तहत प्रतिवर्ष 500 से 1000 कंबलों का वितरण किया जाता है, जिससे सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलती है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में नगर के तमाम संभ्रांत एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। इस मानवीय पहल के लिए जहां एक ओर गरीबों और असहायों की दुआएं मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर बुद्धिजीवी वर्ग और सामाजिक संगठनों द्वारा इस कार्य की खुले दिल से सराहना की जा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित युवा वजन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव एवं आशुतोष यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज को नई दिशा देते हैं और दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अधिवक्ता संतोष यादव के इस निरंतर प्रयास को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय कन्हैया लाल यादव लंबरदार को याद करते हुए कहा कि उनके संस्कार और सेवा भावना आज भी समाज में जीवंत हैं, जिन्हें उनके पुत्र संतोष यादव आगे बढ़ा रहे हैं।
रिपोर्ट – महेश चौधरी
फोकस न्यूज़ 24×7, जालौन





