भाजपा उरई विधानसभा के सभी मंडलों के बूथ अध्यक्षों सम्मेलन मणीन्द्रालय गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया

उरई(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा जालौन गरौठा भोगनीपुर के अंतर्गत उरई विधानसभा के सभी मंडलों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन मनेद्रालय गेस्ट हाउस उरई में किया गया

जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह रहे ।

उन्होंने बूथ के 20 करणी कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी

सभी बूथ अध्यक्षों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया सभी बूथों के पन्ना प्रमुख की जानकारी ली और कहा की प्रत्येक पन्ना प्रमुख अपने अपने पन्ना के वोटरों को अपने पक्ष में मतदान सुबह 10 बजे तक करने का कार्य करेगे व वोटर एवं बूथ अध्यक्ष अपनी बूथ की टीम के साथ मतदान के एक दिन पहले घर घर संपर्क करेगे जिससे की मतदान अधिक से अधिक अपने प्रत्याशी के पक्ष में डाला जा सके जिससे अपना प्रत्याशी अधिक से अधिक मतों से जीत सके।

मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय मंत्री सांसद भानु प्रताप वर्मा, जिला अध्यक्ष उर्विज दीक्षित, किलस्टर प्रभारी संत विलास शिवहरे, लोक सभा प्रभारी मदन पांडे, श्याम किशोर सिसोदिया, उदयन पालीवाल, शंभू दयाल, जिला प्रभारी अशोक जाटव, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, संजीव उपाध्याय, रामेंद्र सिंह, बृजभूषण सिंह मुन्नू, जगदीश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, अशोक राठौर, संजय त्रिपाठी, भगवती शुक्ला, विवेक कुशवाहा, अग्निवेश चतुर्वेदी, मनोज यादव विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share.