Spread the love

फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक करने अभियान शुरू

डीएम ने प्रचार वाहन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

देवरिया  जिले में फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान नौ अक्टूबर से इक्कीस अक्टूबर तक जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा और किसानों को फसल अवशेष जलाने के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी देगा।
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपने खेतों में फसल अवशेष न जलाएं।

उन्होंने बताया कि ऐसा करने से खेतों की उर्वरता कम हो जाती है और कृषि के लिए लाभकारी कीट तथा जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। साथ ही यह कानूनन दंडनीय अपराध है।

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा निर्धारित दंडानुसार, दो एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले किसानों पर प्रति घटना पाँच हजार रुपये, दो से पाँच एकड़ के किसानों पर दस हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले किसानों पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Share.