घटनाओं के खुलासों में सीसीटीवी कैमरों की भी रहती है अहम भूमिका अत: दुकानों व घरों में भी लगवाएं सीसीटीवी कैमरे- कहा पुलिस उपाधीक्षक कोच डॉ• देवेंद्र कुमार ने।
■ होली के त्यौहार पर सुरक्षा के लिए अधीनस्थों को पुलिस उपाधीक्षक कोच ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
■ पुलिस उपाधीक्षक कोच ने होली को लेकर जुआ, सट्टा, अवैध शराब व नशीले पदार्थों पर दिखाये सख्त तेवर ।

कोच : पुलिस उपाधीक्षक कोंच डॉ देवेंद्र कुमार ने नागर भ्रमण दौरान लोगों को अपनी व समाज की सुरक्षा के लिए दुकानों व घरों के बाहर सीसीटीवी लगाने की भी अपील की है।
होली के त्यौहार को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक कोंच डॉ देवेंद्र कुमार ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार के जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और गश्त बढ़ाई जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।
पुलिस उपाधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखनी होगी और यदि कहीं अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो तुरंत सख्त कार्रवाई करें।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
कोंच पुलिस उपाधीक्षक डॉ देवेंद्र कुमार ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराधों की रोकथाम और अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
पुलिस उपाधीक्षक कोच ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, गली-मोहल्लों और रिहायशी इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकती है।
यदि कोई अपराध होता है, तो कैमरे की फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान करना आसान हो जाता है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कई बार चोरी, लूट, वाहन चोरी, झगड़े या अन्य आपराधिक घटनाओं में सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस के लिए बेहद मददगार साबित होती है। इससे न केवल अपराधियों की पहचान होती है, बल्कि उनके ठिकाने तक पहुंचना भी आसान हो जाता है।
व्यवसायियों और नागरिकों से सहयोग की अपील
कोंच पुलिस उपाधीक्षकडॉ• देवेंद्र कुमार ने विशेष रूप से व्यापारियों और दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
उन्होंने कहा कि बाजारों और व्यस्त स्थानों पर कैमरों की उपस्थिति से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और वे गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने से पहले कई बार सोचेंगे।
साथ ही, उन्होंने घरों में भी सीसीटीवी लगाने की सलाह दी, खासकर उन स्थानों पर जहां लोग अक्सर बाहर रहते हैं या जिन इलाकों में चोरी की घटनाएं अधिक होती हैं।
पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ दुर्गेश कुमार के निर्देशन पर कोंच पुलिस उपाधीक्षकडॉ• देवेंद्र कुमार ने चलाया पुलिस की निगरानी और जागरूकता अभियान
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग भी विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कर रहा है और जरूरत के अनुसार अधिक संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यदि नागरिक और पुलिस मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे, तो अपराधों को काफी हद तक रोका जा सकता है और समाज को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे, अतिरिक्त निरीक्षक लल्लू राम, सागर चौकी के इंचार्ज राजकुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






