*सीडीओ ने ग्राम पंचायत सुविखर में निर्मित अमृत सरोवर का किया निरीक्षण*

देवरिया,  ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरक्षण कार्य के संवर्धन के क्रम में संचालित अमृत सरोवर योजना के अर्न्तगत ग्राम पंचायत सुविखर में निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय द्वारा किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सरोवर पर साफ सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। समीप में ही संचालित प्रा० विद्यालय में दिव्यांग शौचालय निर्मित कराने का निर्देश दिया गया। प्रधानाचार्य द्वारा 33 पंजीकृत बच्चों को किताबें वितरित कर दिए जाने की सूचना दी गई। ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय के परिसर को पैमाईश कराने का अनुरोध किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र प्राप्त कर उप जिलाधिकारी सदर देवरिया को निर्देशित करने का निर्देश दिया गया। इसी कम में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री ऊंची कर गेट लगवाने का निर्देश दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत के टोला पार्वतीपुर में निर्मित किये जा रहे आंगनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया, ग्राम वासियों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि केन्द्र के निर्माण में सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नियमानुसार अनुमन्य सामग्री से यथाशीघ्र केन्द्र का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान को दिया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा किचन शेड बनवाने का अनुरोध किया गया तो मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम सचिव को उक्त कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के समय कृष्णकान्त राय जिला कार्यकम अधिकारी देवरिया सहित शिवकुमार राव, एपीओ. दयाराम, बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर दुर्गेश जायसवाल, ग्राम प्रधान सहित ग्राम के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Share.