Spread the love

बच्चों में अच्छे संस्कारों का सृजन जरूरी: राजन महाराज

■लक्ष्मनचक में राम कथा मर्मज्ञ अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज का भव्य स्वागत हुआ।

■भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है।: परम पूज्य राजन जी महाराज

प्रतापपुर,देवरिया।भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के लक्ष्मण चक गांव में शुक्रवार की रात भाजपा के गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री व सिद्धार्थनगर के जिला प्रभारी हरिचरन सिंह कुशवाहा के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम कथावाचक राजन जी महाराज ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कारों का सृजन बेहद जरूरी है।

इसके लिए प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य बनता है कि वह अपने बच्चों को अच्छे आचरण व रहन-सहन में ढालकर उन्हें देश का एक अच्छा नागरिक बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि अच्छे चरित्र के चलते ही भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है।रामचरितमानस में प्रभु श्रीराम के चरित्र का व्यापक वर्णन किया गया है, जो मनुष्य के जीवन को संवारने के लिए काफी है। इससे पूर्व ने अपने शानदार गीत व भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

वहीं कार्यक्रम के संयोजक हरिचरन सिंह कुशवाहा ने कथावाचक राजन जी महाराज सहित आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यहां मुख्य रूप से

बी0 खण्ड बनकटा के ग्राम सभा लक्ष्मनचक में राम कथा मर्मज्ञ ,अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज का भव्य स्वागत हुआ।

महाराज जी वीती रात्रि भाजपा के बरिष्ठ नेता हरिचरन सिंह कुशवाहा क्षेत्रीय मंत्री व प्रभारी जिला सिद्धार्थनगर,प्रबंधक बापू कृषक इण्टर कालेज कडसडवा के निवास पर आने पर भक्तो द्वारा फूल माला से भव्य स्वागत किया गया।

साथ ही भजन गायक रौनक रतन व भजन गायिका आर0 जे0 लक्ष्मी ने स्वागत गीत व भजन से महाराज जी अभिवादन किया।

इस मौके पर हलचल सिंह,विनय जी ,राजकुमार शाही,हृदया लाल शर्मा,संजय पटेल,मनोज वर्मा,जयप्रकाश तिवारी,विनय पांडेय प्रधानाचार्य, उदय गुप्ता एडवोकेट, संतोष गुप्ता,बलिंद्र सिंह शिक्षक, राजवंशी पटेल,विनोद गुप्ता,राजनारायण कुशवाहा, रामबली सिंह,रामशंकर सिंह,आदित्य सिंह,उपेंद्र सिंह,हरेंद्र सिंह,पितंबर शाही,विशम्बर पांडेय, रमेश प्रधान, विजय तिवारी,सुशील शाही,जितेन्द्र सिंह, विनोद सिंह बघेल मुन्ना, राजेन्द्र जयसवाल,अनिल शाही,संजय सिंह सैठवार, इंदुभूषण, हरिकिशुन कुशवाहा रामानन्द कुशवाहा, हृदया सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,कौशलकिशोर तिवारी,रामविचार कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share.