झांसी के ज्ञानस्थली महाविद्यालय में आज CUET परीक्षा, 2:30 बजे तक ही होगी एंट्री
रिपोर्ट:
आज झांसी के ज्ञानस्थली महाविद्यालय में CUET (Common University Entrance Test) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्र प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों को दोपहर 2:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद किसी भी छात्र को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
गर्मी के मौसम को देखते हुए अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे पर्याप्त पानी साथ लेकर आएं और गर्मी से बचाव के पूरे इंतज़ाम करके ही परीक्षा केंद्र पहुंचे। प्रशासन ने यह भी भरोसा दिलाया है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएगी।
Focus News 24×7 की ओर से सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं।





