दिल्ली न्यूज क्लिक से जुड़े पत्रकारों, सहयोगियों के ठिकानों पर छापा

■पत्रकारों और उनके सहयोगियों पर दिल्ली पुलिस का छापा

■वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा, संजय रजौरा के घर पर छापा

■अनिंद्यो चक्रवर्ती और परंजय गुहा ठाकुरता के घर छापा

सभी के घरों पर आज सुबह दिल्ली पुलिस ने दबिश दी उनके मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिए जब्त किए गए.

न्यूज क्लिक वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापे मारी चल रही है। स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा, गजियाबाद में रेड मारी है।
वहीं दूसरी तरफ न्यूज क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर दिल्ली पुलिस की चल रही छापेमारी 17 अगस्त को यूएपीए और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले पर आधारित है। यूएपीए आईपीसी की धारा 153ए, आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छापामारी 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ चल रही है। सेल के अधिकारियों ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने लिखा है कि दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची। मेरा लैपटॉप और फोन ले गई है। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है। स्पेशल सेल ने इस मामले में UAPA के तहत केस दर्ज किया है। ये आरोप है कि इस वेबसाइट में चीन की कंपनियों का पैसा लगा हैइससे पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी मुकदमा दर्ज किया था। साथ-साथ ईडी ने भी कार्रवाई की थी
मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीटीवी के पूर्व प्रबंध संपादक औनिंद्यो चक्रवर्ती, उर्मिलेश और अभिसार शर्मा को आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Share.