देवरिया ने छपरा को रोमांचक मुकाबले में हराया।
*************************
रिपोर्ट: असगर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■■
भाटपार रानी, देवरिया सोमवार को कस्बे में मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज परिसर में मालवीय चैलेंज कप के तत्वाधान में आयोजित दूसरा क्रिकेट मैच देवरिया व छपरा के बीच खेला गया। खेले गए क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरिया ने छपरा को पराजित कर अगले मैच में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
खेल का प्रारंभ मुख्य अतिथि सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार के प्रधानाचार्य मुस्ताक अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि खेल से हमारे भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है जो हमें लक्ष्य तक पहुंचाती है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर भी मिलता है।
अध्यक्ष विजेंयेन्द्र् उपाध्याय, शिव जयसवाल ,सचिव जयप्रकाश यादव ,मीडिया प्रभारी शिवम सिंह, संदीप चौरसिया, निखिल सिंह ,अजय यादव, दिलीप सोनू, सद्दाम, निखिल ,राहुल, रुपेश, डंपी ,अंकित मिश्रा अभिषेक जायसवाल ,अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे।






