Spread the love

अजा के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई निकाय चुनाव पर चर्चा

रिपोर्ट: पंकज यादव focusnews24x7

■■■■■■■■■■■■■■

नवलपुर/सलेमपुर (देवरिया)। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति/जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के समक्ष स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर मंथन हुआ और पार्टी के सर्वमान्य प्रत्याशी को समर्थन देने पर विचार किया गया। यह बैठक सलेमपुर से 3 किलोमीटर पूरब नवलपुर चौराहे पर हुई। बैठक के पूर्व मोर्चे के मण्डल अध्यक्ष सूरज गोंड़ के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड़ का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत चुनाव पर चर्चा चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं से मोदी जी और योगी जी के उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जन-जन और कार्यकर्ताओं की सरकार है।
बैठक में पूर्व विधायक काली प्रसाद, जयप्रकाश गोंड, अवधेश गोड़, मुरली जायसवाल, धर्मेन्द्र कुशवाहा, आशीष मिश्रा, अनुज दुबे, सुरज गोंड, आरिफ अन्सारी, मदन श्रीवास्तव व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.