Spread the love

प्रयास संस्था भरतपुर द्वारा दिव्यांग टैलेन्ट एवं फैशन शो का हुआ आयोजन। 

गाजियाबाद  प्रयास संस्था भरतपुर द्वारा दिव्यांग टैलेन्ट एवं फैशन शो का आयोजन स्थानीय प्रेम गार्डन में हुआ।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमति अंजू मित्तल ने बताया कि

■कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति मंजू सुभाष गर्ग थी व

■अध्यक्षता श्रीमति निशा यश अग्रवाल ■कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में नेहा नरेन्द्र अग्रवाल व

■ज्यूरी के लिये गाजियाबाद से पधारी श्रीमति दर्शन अग्रवाल व श्रीमति ऋतु अग्रवाल व सपना कुन्तल रही।
संस्था की महामंत्री डिम्पल मित्तल व उपाध्यक्ष अलका मित्तल ने बताया कि अतिथियों ने भगवान गणेश की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति मंजू सुभाष गर्ग जी को नीतू गुप्ता व आशा अग्रवाल ने माल्यार्पण किया

●एवं निशा यश अग्रवाल जी को योगिता मित्तल व मारी गोयल द्वारा एवं

●नेहा नरेन्द्र अग्रवाल जी को प्रीति बंसल व ममता जैन द्वारा एवं

●श्रीमति दर्शन अग्रवाल जी को मीरा गोयल व पारुल गोयल एवं

●श्रीमति रितु गुप्ता जी को रंजना पाराशर व रुचि गर्ग ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मंच का संचालन व आभार सीपिका गोयल ने किया।
कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें फैशन शो, डांस, गायन, ग्रुप डांस आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गई एवं आर्ट एवं क्राफ्ट की स्टाल भी लगाई गई।

फैशन शों में

□ प्रथम स्थान साहिला,

□द्वितीय स्थान आरव व

□तृतीय स्थान आदी एवं लोकित ने प्राप्त किया तथा

गायन में

□प्रथम स्थान भावना कुमारी,

□द्वितीय स्थान कौशलेन्द्र सिंह व

□तृतीय स्थान नन्दिनी व प्रहलाद सिंह ने प्राप्त किया तथा

डांसिंग में

□प्रथम स्थान शालू,

□द्वितीय स्थान वेदू व

□तृतीय स्थान हिमानी, अनी व नमन ने प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल, ट्राॅफी एवं गिफ्ट व गिफ्ट वाउचर प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को समानित किया गया।

रोहित शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुती दी गई।
कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र मूक बधिर बच्चों द्वारा डांस की प्रस्तुति रही क्योकि ये बच्चे सुन नही सकते थे एवं अपने प्रशिक्षक को ही देखकर शानदार डांस की प्रस्तुति प्रदान की।
ऐसे प्रतिभावान बच्चों को अगर आगे बढ़ाया जाये जो निश्चित रुप से भरतपुर का नाम रोशन करेगें।
कार्यक्रम में वासुदेव शर्मा, जयचन्द शर्मा, योगेन्द्र मेहरा, जय विष्णु मुदगल, श्रीमति खुशबु डागुर एवं अंजली शर्मा प्रशिक्षक के रुप में उपस्थित रहें।

मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहां कि युद्ध में गुणगान उन्ही का होता है जो अपनी दम पर युद्ध लडते है और ये दिव्यांग निश्चित रुप से अपने हौसले से युद्ध लडकर जीवन जी रहे है मैं इनका वन्दन करती हूॅ।
श्रीमति ऋतु गुप्ता ने कहां कि आज मैं दिव्यांग होने के बाद भी मैने कभी हिम्मत नही हारी व मुझे सोसायटी में पूरा प्यार व स्नेह मिल रहा है।
श्रीमति निशा अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगोे के लिये ऐसा कार्यक्रम प्रथम बार हो रहा है इससे दिव्यांगो में एक जोश व उमंग का संचार आयेगा।
श्रीमति नेहा अग्रवाल ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से जैसा भरतपुर के कृष्णा नागर व रुद्राक्ष खण्डेलवाल ने नाम रोशन किया है अन्य प्रतिभायें भी निखर कर आयेंगा।
कार्यक्रम में संस्था की सदस्य निधि गोयल, रितु अग्रवाल, डा0 कनिका तिवारी, रेखा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, अंचल अग्रवाल, नीतू शुक्ला, भारती सिनसिनवार व स्वाती अग्रवाल आदि उपस्थित थे।(अंजू मित्तल)अध्यक्ष

Share.