डॉ. रामनिवास तिवारी बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के मध्यप्रदेश सचिव
निवाड़ी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा में संगठनात्मक विस्तार के क्रम में डॉ. रामनिवास तिवारी (आशु कवि), जिला निवाड़ी को मध्यप्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों में हर्ष का माहौल है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल भारद्वाज एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व उप पुलिस अधीक्षक) अश्वनी पाठक के निर्देशानुसार, महासचिव रुद्र शर्मा की सहमति तथा प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र बालौठिया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डंडौतिया द्वारा की गई।
डॉ. रामनिवास तिवारी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाज हितों की रक्षा और उत्थान के कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न होंगे।
इस अवसर पर संगठन की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर है और डॉ. तिवारी की नियुक्ति से मध्यप्रदेश इकाई को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।
जय जय श्री परशुराम।





