Spread the love

ड्रॉप आउट बच्चो का चिन्हाकनऔर,नामांकन किया गया।

सोहनपुर ,देवरिया|विकास खंड बनकटा के अन्तर्गत राज्य सरकार के स्कूल चलों अभियान कार्यक्रम के तहत बनकटा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह के निर्देशानुसार नामांकन महाभियान चलाया गया।, जिसमें ए आर पी केशव बिहारी मिश्रा और राकेश कुशवाहा (प्र.प्रा.अ) शान्ति भूषण तिवारी, मालती देवी, सुरेन्द्र प्रसाद, ने ग्राम बैकुंठपुर और बनकटा जगदीश के टोले का सर्वे कर डाॅप आउट बच्चों को चिन्हित कर नजदीकी विद्यालय में नामांकन किया गया।

इतना ही नहीं बल्कि ए आर पी केशव बिहारी मिश्रा के द्वारा सुन्दरपार मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए पठन पाठन के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए बच्चों से पुछ ताछ किया गया।, जिसमें कक्षा एक की छात्रा कु०पलवी के द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से एक मिनट में पैतालीस शब्द पढा, इससे मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापक व शिक्षामित्र के द्वारा बच्चों के प्रति काफी मेहनत दीखा।

Share.