Spread the love

अतिक्रमण से लगता है जाम, आधे घंटे तक फँसी रही एम्बुलेंस

रिपोर्ट  अनुराग तिवारी, पत्रकार

<span;>नगर चिरगांव के मेन झांसी–कानपुर रोड पर अतिक्रमण की वजह से रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। हालत यह है कि नगर के स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों का सुरक्षित निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

<span;>आज शाम करीब चार बजे मेन रोड पर भारी जाम लग गया। इसी दौरान सरकारी 108 एम्बुलेंस, जो सामान्य और गंभीर चिकित्सा आपात स्थितियों के लिए महत्वपूर्ण है, लगभग आधे घंटे तक जाम में फँसी रही। एम्बुलेंस के फँस जाने से लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

<span;>आम जनता रोजाना इस समस्या से परेशान है। स्थिति यह है कि सरकारी डिपो की रोडवेज बसें भी जाम से बचने के लिए यात्रियों को मेन रोड के बजाय बाईपास पर उतार देती हैं। इससे बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं बाईपास से पैदल उतरकर नगर तक पहुँचने को मजबूर हैं।

<span;>स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात की वजह से चिरगांव में हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से जनता में नाराज़गी बढ़ रही है।

<span;>नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटवाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Share.