हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: मुस्लिम युवक ने दिखाई धर्म के प्रति संवेदना
जालौन नगर से बड़ी सकारात्मक खबर
जालौन नगर में एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर पेश कर दी। मोहल्ला तोपखाना निवासी मोहम्मद राशिद (पुत्र स्माइल) को सड़क पर एक ‘ॐ’ लिखा झंडा लावारिस अवस्था में पड़ा मिला।
झंडे को देखकर राशिद के मन में हिंदू धर्म के प्रति सम्मान और आस्था का भाव जाग उठा। उन्होंने बिना देर किए उस धार्मिक प्रतीक को सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखा और संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया।
इस संवेदनशील कार्य ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत और आपसी सम्मान आज भी जिंदा है।
समाज को दिया बड़ा संदेश
इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि जहां एक ओर कुछ लोग धर्म के नाम पर दूरियां बढ़ाने की कोशिश करते हैं, वहीं ऐसे जागरूक और समझदार लोग समाज में प्रेम और भाईचारे की मिसाल कायम कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने राशिद के इस कदम की सराहना करते हुए कहा—
“ऊपर वाले ने इंसान बनाया है, धर्म तो हम नीचे आकर अपनाते हैं। जरूरी है कि हम एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करें और प्रेम से जीवन जिएं।”
सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल
यह घटना जालौन ही नहीं, पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है कि:
धर्म से पहले इंसानियत जरूरी है
एक-दूसरे के विश्वास का सम्मान ही सच्चा धर्म है
🎤 रिपोर्ट: महेश चौधरी
📺 फोकस न्यूज 24×7 | जालौन ब्यूरो





