*देश के सिरमौर है किसान- पवन मिश्र*

 ■ देश का  किसान आर्थिक रूप से सुदृढ हो रहा है।

प्रतापपुर, देवरिया,भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाटपाररानी विधानसभा के घांटी मण्डल के रानीघाट और पड़री मण्डल के भूपतपुरा में घर-घर सम्पर्क अभियान

चलाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों का देश का सिरमौर बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिये दर्जनों किसान कल्याणकारी योजनाएं चलाया है।

जिससे देश किसान आर्थिक रूप से सुदृढ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे भारत के किसानों के बल पर भारत पुनः सोने की चिड़िया कहा जायेगा, केंद्र सरकार ने पूर्वांचल में किसानों को उन्नतशील बीज और आधुनिक कृषि तकनीकी से उन्नतशील कृषि को बढावा देने के लिये कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया है।

जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा हृदयालाल शर्मा ने कहा कि भाटपाररानी विधानसभा के भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे है।

इस अवसर पर मुकेश राय,संजय सिंह सैथवार, सर्वजीत यादव, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सोंनु यादव, सुमन्त चतुर्वेदी, राजेश कुमार, बलवन्त यादव, संजय दुबे उपस्थित रहे।

Share.