बिजली की समस्याओ को लेकर किसानों ने डबानी जीएसएस पर किया प्रदर्शन
रेवदर। रेवदर उपखंड क्षेत्र के डबानी, धांधपुर, थल व डाक के ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के चलते किसानों की ज्वलनशील समस्याओ को लेकर डबानी जीएसएस पर प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियो के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानो ने भारतीय किसान संघ उपाध्यक्ष जोधपुर सवाराम चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया की पहले से ही बिजली विभाग के कार्मिको द्वारा मन-मर्जी से बिजली आपूर्ति कम दी जा रही थी। लेकिन अब तो बिजली देने का समय ही बदल डाला। कृषि हेतु लोगो को थ्री फेज बिजली रात्रि में आधी रात को देनी शुरू कर दी वो कम वॉल्टेज के कारण कुएं की मोटर तक नही स्टार्ट हो रही है। इतना ही नही बल्कि हाल ही में कृषि कुएं पर काम करते हुए भालु के हमले के शिकार हुए किसान के प्रति लापरवाही को लेकर बिजली विभाग के अधिकरियों को घेरते हुए कहा की रात में बिजली देने से क्षेत्र के किसानों में भय है, क्षेत्र में पहाड़ी इलाक़े होने से जंगली जानवरो का आंतक है। जिसके चलते किसानों पर हमले कर लहूलुहान घायल व मौत के घात उतार रहे है। बिजली के अधिकारियों के मौके पर नही पहुंचने पर किसानो ने उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। हालांकि बाद में एईएन राजेश मीणा मौके पर पहुंचे और किसानो से वार्ता की। जिस पर किसानो ने रात्रि में बिजली देने के समय में बदलाव करने, जले उपकरणों को जल्दी वापिस देने, कम वॉल्टेज बिजली आने की समस्या को बंद करने की मांग की। जिस पर एईएन समस्याओ का समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों ने समस्याओ का समाधान जल्द ही न होने पर रेवदर उपखण्ड पर महापड़ाव की चेतावनी देते हुए विभिन्न ज्वलशील समस्याओ को लेकर एईएन राजेश मीणा को ज्ञापन दिया।




