पांच कुंडलीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं सर्वजातीय कन्या विवाह सम्पन्न, क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
रिपोंट : विनय पचौरी
जनपद जालौन के पिरौना मे श्री हनुमंत एवं कारस देव बाबा की असीम कृपा, पूर्वजों के आशीर्वाद से भव्य पांच कुंडलीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ।
इस धार्मिक आयोजन के तहत सर्वजातीय निःशुल्क कन्या विवाह भी संपन्न हुआ, जिसमें पाँच कन्याओं का विवाह संपन्न कर समाज में एक आदर्श प्रस्तुत किया गया।
■ यह दिव्य आयोजन श्री श्री 1008 जागेश्वर सरकार के सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसमें कथा व्यास श्री सर्वेश दीक्षित जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) ने प्रवचन दिए एवं यज्ञाचार्य श्री अनुराग द्विवेदी के मार्गदर्शन में वैदिक विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न हुआ।
वही रहा समाजसेवियों और आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान
इस पुण्यकार्य के आयोजन में संरक्षक श्री बलादीन बापूजी एवं श्रीमती कुंवर बाई का विशेष सहयोग रहा।
वहीं, मुख्य यजमान श्रीमती श्रीवती एवं डॉ. राम सिंह यादव सहित श्री रजींत, श्री सुनील यादव (अध्यापक), सुशील, राहुल, शेरा, जितेंद्र, शिवम, आशिफ, सत्यम, राज, प्रिंस, कार्तिक एवं समस्त ग्रामवासियों का अथक सहयोग रहा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक और सामाजिक चेतना का प्रसार करना था।
निःशुल्क सर्वजातीय कन्या विवाह के तहत पाँच कन्याओं को आदर्श रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संस्कार से जोड़कर उनके नए जीवन की शुरुआत करवाई गई।
इससे न केवल कन्यादान जैसे महादान को बढ़ावा मिला, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द का भी संदेश गया।
आपको बता दे वही आयोजकों ने अपने अपने विचार साझा किये
फोकस न्यूज 24×7 की टीम से वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल आध्यात्मिक upliftment (उन्नति) है, बल्कि समाज में जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में संस्कार, एकता और सेवा की भावना मजबूत होती है। विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
इस सफल आयोजन के लिए बापू परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासियों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी गईं।