1474 बूथों पर मनाया स्थापना दिवस

 

भाजपा

 

उरई, संवाददाता। भाजपा ने 1474 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर आयोजन किए गए। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष राम अनुग्रह सिंह राजावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी ने राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धों को फल बांटे। इसके बाद जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा 6 अप्रैल का दिन खास अहमियत रखता है भाजपा की स्थापना 1980 में आज ही के दिन हुई थी। विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, घनश्याम अनुरागी मौजूद रहे।

Share.