बचपन मितराज ग्लोबल स्कूल कनकने वाटिका चिरगांव में सनातन सांस्कृतिक संघ का भव्य आयोजन

रिपोर्ट अनुराग तिवारी पत्रकार

चिरगांव (झांसी)-चिरगांव कस्बे में सोमवार को सनातन सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में सनातन संकल्प सत्र, निःशुल्क सदस्यता अभियान एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन चिरगांव नगर में संचालित बचपन मितराज ग्लोबल स्कूल कनकने वाटिका चिरगांव में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की।
आयोजन का शुभारंभ प्रातःकाल स्कूल परिसर में विराजमान शिव भोलेनाथ मंदिर प्रांगण पर गायत्री हवन पूजन व वैदिक मंत्रोच्चारण एवं फिर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनातन संस्कृतिक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा हरीप्रिया भार्गव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।संकल्प सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा हरिप्रिया भार्गव सहित अन्य वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की महत्ता, उसके संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने युवाओं से सनातन मूल्यों को अपनाने तथा सामाजिक एकता व संस्कारों को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सनातन संस्कृति संघ द्वारा निःशुल्क सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजन को सफल बनाने में संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर विनोद सचान जी राजेश कपूर आचार्य मुकुंद राजेंद्र कुशवाहा पवन सागना मनोज तिवारी राजेश आशीष रावत शालु जैन आदि वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मीडिया बंधुओ के सम्मान के साथ सनातन को बढ़ावा दे रहे लोगों को भी सम्मानित किया गया।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्षा भार्गव जी ने नारी शक्ति को पगड़ी एवं सोल पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक राहुल मोहित कनकने ने बताया कि सनातन सांस्कृतिक धर्म और राष्ट्र की प्रति जागरूकता को सशक्त करने के उद्देश्य से इस बड़े कार्यक्रम को संपन्न किया गया इस पुनीत अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग सनातन मूल्य के संरक्षण सेवा और सामाजिक समर्थ के संकल्प के साथ सहभागी बने और कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आज दिनभर इस सनातन पर हुए इतने बड़े कार्यक्रम की चर्चा बनी रही।इसके पहले भी सनातन सांस्कृतिक संघ शरद पूर्णिमा पर कनकने वाटिका में ही कार्यक्रम कर चुके हैं कार्यक्रम को बखूबी बचपन स्कूल कनकने वाटिका की समस्त टीम शिक्षकों प्राचार्या बच्चों ने जिम्मेदारी से खूबसूरत बनाया। वहीं लोगों ने भी सभी की मेहनत को खूब सराहा। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में सनातनी लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों,सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share.