हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन जालौन में उमड़ा जनसैलाब
जालौन। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज जालौन नगर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नगर के प्रमुख मंदिरों—बिरियाखेड़ा हनुमान मंदिर और फाटक के हनुमान मंदिर—पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।
मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों मंदिरों पर आज करीब 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी हुई हैं और पूरा वातावरण “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गूंज रहा है।
नगर के पश्चिम क्षेत्र स्थित बिरियाखेड़ा हनुमान मंदिर, फाटक के हनुमान और बाजार बेड गंज क्षेत्र में विशेष रूप से भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, जालौन नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
मंदिरों के पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रिपोर्ट: फोकस न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी, जालौन






