महिला सशक्तीकरण के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
एडीसीपी सेंट्रल जोन ने दी महत्वपूर्ण जानकारियाँ
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
आल इंडिया पत्रकार एकता संघ
■ एलिन कोचिंग सेंटर में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
कानपुर। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कानपुर के काकादेव स्थित एलिन कोचिंग सेंटर में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एडीसीपी सेंट्रल जोन अर्चना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरन वर्मा द्वारा किया गया।
गोष्ठी के दौरान एडीसीपी अर्चना सिंह ने मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), और 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन)—की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को इन नंबरों का सही समय पर उपयोग करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
अर्चना सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने कोचिंग संस्थानों के फैकल्टी सदस्यों से भी अपील की कि वे समय-समय पर छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानून संबंधी जानकारी देते रहें, ताकि वे आत्मनिर्भर और जागरूक बन सकें।
कार्यक्रम में पांडू नगर चौकी प्रभारी निखिल शर्मा, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा राजपूत, रेखा मालन, अंजलि आर्य, उपनिरीक्षक संजीव द्विवेदी, समाजसेविका कंचन सिंह, शगुन खट्टर और शशि शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार साझा करते हुए महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में कोचिंग सेंटर के हेड शुभम सेठ द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
यह गोष्ठी छात्राओं के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






