नाथद्वारा में भव्य गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन, भजन संध्या में झूमेगा शहर

महोत्सव में सजी भव्य भजन संध्या, कलाकारों ने बांधा समां, लेकिन उम्मीद से कम रही भीड़
नाथद्वारा में आयोजित भव्य गणगौर महोत्सव 2026 के तहत 21 मार्च की रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कलाकारों ने राम, श्याम और भगवान शिव पर आधारित भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भजनों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
हालांकि, जिस बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी, उतनी भीड़ देखने को नहीं मिली। कार्यक्रम स्थल पर बैठने के लिए कुर्सियों की उचित व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ खालीपन नजर आया।

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 प्रशासन की व्यवस्था रही चाक-चौबंद
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और महिला पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात दिखाई दीं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

इसके बावजूद, जो भी श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे, उन्होंने भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।
📢 फोकस न्यूज़ 24×7 के साथ जुड़े रहें हर अपडेट के लिए।लिए

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters