ओम अध्यात्म क्लासेस द्वारा छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
रिपोर्ट : अनुराग तिवारी
चिरगांव नगर स्थित ओम अध्यात्म क्लासेस में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोहों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है।
इस अवसर पर चिरगांव थाना के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
📍 फोकस न्यूज़ 24×7




