जमीनी रंजिश बना छह लोगो की मौत की वजह, उन्मादी भीड़ ने मचाया मौत का तांडव।
देवरिया जनपद में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह भूमि के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
उसके प्रतिशोध में उन्मादी भीड़ ने आरोपी पक्ष सत्यप्रकाश दुबे पुत्र जनार्दन दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई। धारदार हथियार और असलहों से लैस लोगों ने पति-पत्नी, दो बेटी, एक बेटे को मार डाला। जबकि एक बेटा गंभीर रुप से घायल है।
बताया जा रहा है कि रुद्रपुर कोतवली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है। जिसका विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में चला आ रहा है। इसमें प्रेम यादव ने धान की रोपाई कराई थी।सुबह विवादित भूमि पर प्रेम गए थे और इसी बीच सत्य प्रकाश से विवादित भूमि को लेकर बहस हो गई।
देखते ही देहते धारदार हथियार,लाठी डंडो से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गयी। जब इस घटना की सूचना प्रेम यादव के परिजन व उनके पक्ष के लोगो को हुई तो कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। वहां जो मिला उसकी हत्या करने लगे। यहां असलहे से लैस लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। भीड़ घर में घुस गई और उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10) और बेटा गांधी (15) की हत्या कर दी। जबकि एक बेटा अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। दहशत का माहौल हो गया।
घटना की सूचना पर एस पी संकल्प शर्मा कई थाने की पुलिस को पहुंचने का निर्देश दिया एवं स्वयं घटना स्थल पर पहुँचे।जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच कर स्थित का जायजा लियाऔर क़ानून ब्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिया। घायल अनमोल 8 का गंभीर हालत देख जिलास्पताल के चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। इस घटना को लेकर मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने खेद जताए हैं और कहा है कि दोषियो को किसी भी हाल मे बक्शा नहीं जायेगा।






