Spread the love

बालाजी महाराज के विशेष दरबार से पूर्व हुआ हवन और भंडारा 

■ देर रात तक लगा बालाजी महाराज का दरबार ।

पूंछ। आपको बता दें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल हवन भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार को ग्राम सेसा में स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर पर हवन एवं भंडारा का आयोजन किया गया।

वही मां दुर्गा जी के मंदिर पर भोजन आदि की व्यवस्था की गई। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया देर रात तक बालाजी महाराज का दरबार लगाया गया।

जिसमें छप्पन भोग के साथ बाबा की आरती हुई रात भर बाबा के भजनों के साथ भक्तों ने दरबार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है दरबार में बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजन सुनाए गए।

इस दौरान श्री बारे महाराज सेसा,घनाराम वर्मा सेसा, देवकीनंदन दिल्ली, संजीव श्रीवास्तव पडरी कोच, भगवानदास विरगुवा, गुलाब सिंह पहाड़ गांव, कालूराम वर्मा सेसा, श्याम राजा कुशवाहा, इदरीश खान मुखिया,आदि भक्तगढ़ मौजूद रहे।

*

Share.