Spread the love

*मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022-23 के तहत उप जिलाधिकारी भाटपार रानी द्वारा किया गया सम्मानित*

प्रतापपुर (देवरिया)तहसील क्षेत्र भाटपार रानी के ग्राम सभा मिश्रौली में आंगनवाड़ी कार्यकत्री रिंकू सिंह पत्नी कृष्ण मोहन सिंह को उप जिलाधिकारी भाटपार रानी द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया आंगनवाड़ी केंद्र मे नियुक्ति के बाद से ही इन्होंने पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती रही है मतदाता से संबंधित हो या आंगनवाड़ी से संबंधित सभी सूचनाओं को हर घर तक पहुंचाती रही है गांव के लोग भी इनके कार्यों से बहुत संतुष्ट हैं गांव में इनकी काफी प्रशंसा है साथ ही साथ उन्होंने बताया कि आगे भी मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाती रहूंगी मैं प्रयास करूंगी की अपने टारगेट को शतप्रतिशत पूर्ण करू इन्होंने कहा कि मतदाता को भी इन कार्यों में व अपने अधिकारों को समझना चाहिए और बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए आज इसी का परिणाम रहा की मुझे प्रशस्ति पत्र के रूप में यह सम्मान मिला

Share.