Spread the love

उरई के मोहल्ला नया राम नगर के उरई में सिलेंडर फटने से गृहस्ती हुई खाक।

मामला नया रामनगर का है जब अचानक सिलेन्डर मे आग लगने से पक्के मकान मे रखा समान जल कर खाक हो गया गनीमत यह रही कि समय रहते घर के लोग सुरक्षित बहार निकल पाये कि सिलेन्डर फट गया। आपको बता दे कि पवन सोनी और प्रदीप सोनी के घर परिवार के लोगों को सिलेंडर में आग लगा देख परिजन नीचे क़ी ओर भागे और देखते ही कुछ ही देर में सिलेंडर फटा गया

वही पवन सोनी के घर के सामने अनुराग नामदेव के घर में सिलेंडर फटने से आयी मकान में दरारे आयी।

अचानक सिलेंडर में आग लगने के कारण सब लोग घर से बाहर निकल गए कुछ देर पश्चात सिलेंडर में विस्फोट हो गया

घर पर रखे एलसीडी टीवी फ्रिज डबल बेड गद्दे एवं अन्य गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया घर की छतो पर भी दरारें आ गई

मोहल्ले बालों की मदद से आग बुझाई गई

पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर का है ।

Share.