सकारात्मक पत्रकारिता के बदौलत मिलती है समाज को सही दिशा-दिलावर सिंह
भाटपार रानी (देवरिया)। सकारात्मक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र की रीढ़ है। इसके बदौलत समाज को सही दिशा मिलती है।’ उक्त बातें रविवार को बतौर मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे स्थानीय खण्ड विकास के सभागार में संगठन के परिचय पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    संगठन के राष्ट्रीय मंत्री बशीर खान ने कहा कि यदि हम निष्पक्ष  पत्रकारिता करते हैं तो हमें किसी का डर नहीं होना चाहिए। यदि इसके बाद भी पत्रकार उत्पीड़न होता है तो संगठन पीड़ित पत्रकारों की हर तरह से मदद करेगा। विशिष्ट अतिथि पद से अपने संबोधन में वयोवृद्ध पत्रकार राम दरस गुप्त ने कहा कि पत्रकारों के अनेक संगठन है सभी को एक मंच पर आना चाहिए। संगठन के प्रान्तीय प्रवक्ता चतुर्भुज शुक्ला ने कहा कि संगठन ऐसी ताकत है जिसके बदौलत हम निडर होकर के पत्रकारिता कर सकते हैं।
      आयोजन का सफल संचालन पवन कुमार गुप्ता ने किया। आयोजन को जिलाध्यक्ष श्यामानन्द पाण्डेय, रामदरश गुप्ता, प्रधानाचार्य ज्ञानीराम सिंह, मनोज कुमार राव आदि ने सम्बोधित किया तथा इसमें तहसील अध्यक्ष भाटपार रानी असगर अली, मनोज कुमार रावत, मुसाहेब अली, डॉ अनवर अली खान, अनिल कुमार तिवारी, देवव्रत पाण्डेय, राम प्रसाद द्विवेदी, अख्तर अली, मोहम्मद असलम खान, विजय कुमार तिवारी, युगेश कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, कुमारी रागनी विश्वकर्मा, रुस्तम अली, कुमारी संजना चौहान, शिवदयाल चौहान, राजकुमार गुप्ता, उत्तम कुमार गुप्ता,  चंदन कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार राव, अमित कुमार टीवी समाचार, दिनेश राव, दीपक मौर्य आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर 36 पत्रकारों को परिचय पत्र वितरित किए गए।

Share.