यदि Aadhaar app को डाउनलोड कर लें।तो कर सकते है कई जानकारी अपडेट।
- यूनिकआइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा जारी होता है नंबर यूनिक।
- आधार नंबर में होती है व्यक्ति के बायोमेट्रिक डेटा, नाम, घर का पता, लिंग आदि ।
- अपडेट नहीं करवाते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है।
आधार कार्ड हमारी पहचान के रूप में कार्य करता है
आधार नंबर 12 डिजिट का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर है। यह नंबर यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा जारी होता है। आधार नंबर में व्यक्ति के बायोमेट्रिक डेटा, नाम, घर का पता, लिंग आदि कई जानकारी होती है। इसका उपयोग हम आई-डी प्रूफ के तौर पर करते हैं।
अगर हमें बैंक अकाउंट खुलवाना हो या फिर कोई कानूनी कार्यवाही करवानी हो, ट्रेन के टिकट के लिए भी हमें आधार कार्ड का इस्तेमाल करना पड़ता है। आज के समय में किसी भी व्यक्ति की पहचान के लिए आधार कार्ड ही मांगते हैं। अगर आप इसे समय से अपडेट नहीं करवाते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है।
एक समय के बाद आपको अपना आधार कार्ड की फोटो भी अपडेट करवानी चाहिए।
आधार कार्ड को कैसे अपडेट करें?
- आपको अपने पास के एनरोलमेंट सेंटर या आधार केंद्र में जाना होगा।
यहां जाकर आप आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं। अगर आपको आधार केंद्र जाकर अपडेट करना है तो आप uidai.gov.in की वेबसाइट पर जाकर के पास के आधार केंद्र का अप्वाइंटमेंट भी ले सकते हैं। आप Aadhaar app को डाउनलोड कर लें। यहां भी आप कई जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड की फोटो को अपडेट कैसे करें?
आधार कार्ड पर अपनी फोटो चेंज करने या फिर अपडेट करने के लिए आपको आधार के एनरोलमेंट सेंटर या आधार केंद्र पर जाना होगा।
- आप https://appointments.uidai.gov.in/ से अप्वाइंटमेंट लें। इसके लिए आपको 50 रुपये का चार्ज भी देना होगा।
- अप्वाइंटमेंट के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा।
- केंद्र या सेंटर जाकर वहां मौजूद ऑपरेटर आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स कलेक्ट करेगा।
- इसके बाद ऑपरेटर आपकी फोटो और फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन लेगा।
- अब ऑपरेटर आपको रिक्वेस्ट नंबर (URN) जनरेट करके देगा।
आधार कार्ड के अपडेट हो जाने के बाद आप अपडेट वाला आधार कार्ड यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं



