सीवान में नशे में धुत युवक ने महिला की गला दबाकर हत्या की।

सीवान में नशे में धुत युवक ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। होली की शाम महिला घर में अकेली थी।

इसी दौरान गांव का पंकज कुमार अबीर खेलने के बहाने आया। उसने गुलाल लगाने के दौरान महिला से छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो पंकज ने गला दबा दिया।
थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि मृतका के पति के बयान के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

Share.