Spread the love

*चुनाव के मद्देनजर अन्तर्राजिय बैठक संम्पन*
प्रतापपुर, देवरिया,19 फरवरी सोमवार
उत्तर प्रदेश व विहार सिमा पर स्थित बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल के डाक बंगला पर 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देवरिया, सिवान,गोपालगंज जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की बैठक एडियम अपर जिलाधिकारी प्रशाशन गौरव श्रीवास्तव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें वारंटी अपराधियो के साथ बार्डर सुरक्षा व बूथ सुरक्षा को लेकर दोनी जिले के अधिकारियों के बीच सूचना के आदान प्रदान व सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुआ।बैठक में एडियम गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल की भांति लोकसभा चुनाव को देखते हुए बैठक किया गया है।ताकि अभी से चुनाव तक सीमावर्ती क्षेत्र में कोई भी अपराधिक गतिविधि न हो सके।आमजन भय मुक्त होकर निजी कार्य के साथ लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भगीदारी निभा सके।इस मौके पर एस डी एम हरिशंकर लाल भाटपाररानी, सी ओ भाटपाररानी शिवप्रताप सिंह,एस डी पी ओ सिवान अजय कुमार सिंह, एस डी एम सिवान सुनील कुमार,हथुआ एस डी एम अभिषेक कुमार चंदन,एस डी एम सलेमपुर गिरीश कुमार झा,एस डी पी ओ हथुआ अनुराग कुमार,तहसीलदार भाटपाररानी चंद्रशेखर वर्मा,उत्पाद अधीक्षक गोपालगंज अमितेश कुमारI, थानाध्यक्ष श्रीरामपुर कल्याण सिंह सागर,थानाध्यक्ष,एस आई भोरे राजेश राम,थानाध्यक्ष खामपार, मैरवा,थानाध्यक्ष नवतन,थानाध्यक्ष विजयीपुर,बी डी ओ गुठनी,थानाध्यक्ष गुठनी ,कानूनगो पीताम्बर सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share.